{"_id":"66a3fac88268a70511043b24","slug":"the-dead-body-of-a-middle-aged-man-was-found-in-the-courtyard-of-the-house-banda-news-c-212-1-bnd1005-113646-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर के आंगन में मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर के आंगन में मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
बांदा। घर के अंदर आंगन में पड़ी चारपाई पर अधेड़ का शव पड़ा था। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
जसपुरा थाना व कस्बे के माझा थोक मोहल्ला निवासी राममूरत (50) के घर से उठी दुर्गंध पर शुक्रवार को पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो चारपाई पर राममूरत का शव पड़ा था। मौके पर पहुंचे सीओ सदर अजय कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। पत्नी ने बताया कि राममूरत शराब का लती था।
20 दिन पहले शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर वह दो पुत्रियाें प्रीति और नेहा को लेकर मायके बिसंडा थाने के बाघा तेंदुरा चली गई थी। तीन पुत्रियों की शादी पहले हो चुकी है। थानाध्यक्ष जसपुरा मोनी निषाद ने बताया कि राममूरत सिंह शराब का लती था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।