फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The dams have dried up, the rocks are shining

Banda News: सूख गए बांध, चमक रहीं चट्टानें

Sun, 16 Jun 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
The dams have dried up, the rocks are shining
बांदा। तवे की तरह तप रही बुंदेलखंड की धरती में भारी भरकम क्षमता और भंडारण वाले बांध भी सूख गए हैं। पानी की जगह पत्थर और चट्टानें नजर आ रही हैं। खेत और पेट को सालभर पानी उपलब्ध कराने वाले गंगऊ, बरियारपुर और रनगवां बांध ‘डेड स्टोर’ हो गए हैं। चित्रकूटधाम मंडल के 15 बांधों में मात्र मौदहा बांध में पानी है। सिंचाई विभाग ने बांधों से पानी देने में हाथ खड़े करते हुए कहा है कि अब मानसूनी बारिश से ही हालात बदल सकते हैं।
विज्ञापन

15 जून से मानसूनी मौसम शुरू हो जाता है, लेकिन फिलहाल बुंदेलखंड में जल्द बारिश के आसार नहीं हैं। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना में स्थित गंगऊ, बरियारपुर व रनगवां बांध/वियर में पानी तलहटी में सिमट गया है। अब इनसे पानी नहीं लिया जा सकता। ये बांध केन नदी पर बने हैं। मंडल की कई हजार बीघा जमीन की सिंचाई इन्हीं बांधों से निकली नहरों से होती है। इस वर्ष हालात ज्यादा खराब हैं। बीते साल मानसून में पर्याप्त बारिश न होने से रनगवां, गंगऊ और बरियारपुर बांध अपनी पूरी क्षमता से नहीं भर पाए थे।
विज्ञापन





बांधों को भरने का एक मात्र जरिया मानसूनी बारिश ही है। उसी का इंतजार किया जा रहा है।-वेद प्रकाश गोंड़, अवर अभियंत सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed