फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The committee will investigate the tenders worth Rs 18 crore of Zila Panchayat

Banda News: जिला पंचायत के 18 करोड़ के टेंडरों की जांच करेगी कमेटी

Mon, 04 Aug 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The committee will investigate the tenders worth Rs 18 crore of Zila Panchayat
बांदा। जिला पंचायत में दो माननीयों के बीच खिंची रार विकास में बाधक बन गई है। करीब एक वर्ष बाद विकास कार्यों को लेकर हुए 18 करोड़ के टेंडर में भी शिकायतें हो रही हैं। सदस्यों की शिकायत पर डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। टेंडरों की जांच कर सप्ताह भर में आख्या मांगी है। उधर, जिपं अध्यक्ष ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि कुछ लोग बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन




जिला पंचायत सदस्य सुजाता देवी, भरत सिंह, नीरज कुमार आदि ने मंडलायुक्त से सप्ताह भर पहले हुए टेंडरों पर सवाल उठाते हुए शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि टेंडरों में उल्लखित धनराशि जीएसटी सहित रखी गई है, जो नियम विपरीत है। साथ ही बोर्ड निर्माण समिति अध्यक्ष सदाशिव अनुरागी से स्वीकृत नहीं ली गई है। साथ ही वित्तीय अनियमित का उन पर आरोप है, ऐसे में टेंडर का उन्हें कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

इस पर मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को जिला पंचायत के टेंडरों के जांच के निर्देश दिए। डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। अतिशीघ्र आख्या मांगी है। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पटेल ने कहा है कि यदि हम वित्तीय अनियमितता के दोषी हैं या शासन से कहीं धारा 29 की कार्रवाई की गई तो हमें टेंडरों का अधिकार नहीं हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। कुछ सदस्य व वाह्य ताकतें जिला पंचायत के कार्यों को प्रभावित करना चाहती हैं। उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed