{"_id":"614626338ebc3e3ee67eb6ec","slug":"the-commissioner-showed-his-attitude-then-the-eo-returned-the-money-banda-news-knp65298890","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त ने तेवर दिखाए, तो ईओ ने पैसे लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त ने तेवर दिखाए, तो ईओ ने पैसे लौटाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/अतर्रा। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह तेवरों में नजर आए। हर शिकायत को गंभीरता से लेकर अफसरों को कार्रवाई के निर्देश देते रहे।
पैसा जमा होने के बाद भी टैंक की सफाई न करने पर कमिश्नर ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाई तो मात्र 30 मिनट में शिकायतकर्ता को चेक के जरिए पैसा लौटा दिया गया। दिवस से अनुपस्थित अधिशासी अभियंताओं से स्पष्टीकरण तलब किया है।
दन्ना पाठक पुरवा निवासी वेद प्रकाश ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त से शिकायत की कि उसने सीवर सेक्सन मशीन के लिए नगर पालिका में पैसा जमा किया था, लेकिन उसका काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी पैसा वापस नहीं कर रहे। टैंक की सफाई भी नहीं हुईं। मंडलायुक्त ने ईओ राम सिंह को फटकार लगाई और तत्काल पैसा वापस करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त के सख्त रुख अपनाने पर ईओ ने मात्र 30 मिनट में चेक के माध्यम से 3500 रुपये वेद प्रकाश को लौटा दिए।
एक अन्य मामले में ट्रैक्टर होने पर ग्रामीण रामआसरे से अब तक लिए गए सरकारी राशन की वसूली करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए। अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में रहकर जनता की समस्याएं सुनें और निस्तारण कराएं।
राजस्व कानूनगो व लेखपालों को काम के टिप्स दिए। कहा कि लेखपाल अपने आवंटित गांव में दो-दो दिन रुककर काम करें। गांव में शराब कारोबारियों, माफियाओं को चिह्नित कर बीट सिपाहियों की मदद से उप जिलाधिकारी को रिपोर्ट देकर कानूनी कार्रवाई करें।
पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने कहा कि आगामी चुनाव के मद्देनजर अब सतर्क रहने की जरूरत है। गांव के विवाद संबंधित थानाध्यक्ष मौके पर जाकर तुरंत निस्तारित करें। फुटकर शराब बेचने वालों पर सख्ती से निपटें। उन्होंने कहा कि कुछ गांवों में अराजकतत्व तमंचे रखते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई हो।
डीएम अनुराग पटेल ने हरेक शिकायत का प्राथमिकता से निस्तारण का भरोसा दिया। दिवस में कुल 70 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व 27, पुलिस की पांच, विकास की 13 शिकायतें आदि रहीं।
एसपी अभिनंदन, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, सीएमओ डा. वीके तिवारी, एसडीएम सौरभ शुक्ला, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल समेत कानूनगो व लेखपाल आदि मौजूद रहे।