फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The cold broke the record of the last decade

4 डिग्री के न्यूनतम पारे में ठिठुर उठा चित्रकूटधाम मंडल

Fri, 27 Dec 2019 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
The cold broke the record of the last decade
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से चित्रकूटधाम मंडल में ठंड का कहर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को बांदा में ठंड ने पिछले करीब एक दशक के रिकार्ड तोड़ दिया। मंडल के चारों जिलों में न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री के बीच रहा। ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। अगले 24 घंटों में भी मौसम में कुछ खास सुधार के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

मंडल में पिछले पांच दिनों से जबरदस्त शीतलहर, कोहरा और गलन ने आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। दिन-ब-दिन ठंड का शिकंजा कस रहा है। शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास आ गया। पिछले 10 वर्षों के बाद इतना कम पारा गिरा है। दिन में निकली हल्की धूप बेअसर रही।
विज्ञापन

पूरे दिन और रात तक शीतलहर से लोग कंपकंपाते रहे। बांदा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. दिनेश साहा ने बताया कि अमूमन 4-5 वर्षों में यह स्थिति आ जाती है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। वहां से आ रही हवाएं मंडल को जबरदस्त ठंड में जकड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed