फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The city struggled with traffic jam for three hours, DM remained stuck for 30 minutes and three ambulances for one and a half hours.

Banda News: तीन घंटे जाम से जूझा शहर, डीएम 30 मिनट तीन एंबुलेंस डेढ़ घंटे फंसी रही

Wed, 13 Nov 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
The city struggled with traffic jam for three hours, DM remained stuck for 30 minutes and three ambulances for one and a half hours.
बांदा। यातायात माह में भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। मंगलवार को सुबह एक अनुबंधित बस पुराने ओवरव्रिज में खराब हो गई और उसे हटाया नहीं गया। दोपहर डेढ़ बजे जैसे ही स्कूली बच्चों की छुट्टी हुई, पूरा शहर भीषण जाम की चपेट में आ गया है। ओवरब्रिज में डीएम की गाड़ी व उनकी फ्लीट, एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। बच्चे भी तीन घंटे तक बसों में बैठे भूख से बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन

जनपद में एक से 30 नवंबर तक यातायात माह चल रहा है और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं शहर में यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। मंगलवार को सुबह पुराने ओवरब्रिज में कालूकुआं रोड पर एक फतेहपुर जाने वाली अनुबंधित रोडवेज बस खराब हो गई। पुलिस प्रशासन की लापरवाही से इस बस को दोपहर तक नहीं हटवाया गया। दोपहर डेढ़ बजे सेंटमैरी, डीआर पब्लिक स्कूल, बचपन प्ले, लिटिल एंजिल सहित अन्य स्कूलों की छुट्टी हुई तो ओवरब्रिज में भीषण जाम लग गया। इससे कालूकुआं चौराहा से लेकर बाबूलाल चौराहा और इधर, रोडवेज बस स्टैंड तक हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन फंस गए। बच्चों को लेकर स्कूल से डेढ़ बजे लेकर निकली बसें चार बजे तक ओवरब्रिज में फंसी रहीं।
विज्ञापन

इसी बीच कालूकुआं की तरफ से जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप सिंह की गाड़ी और उनकी फ्लीट वाहन भी फंस गई। 30 मिनट तक डीएम के फंसे होने से पुलिस और ट्रैफिक पुलिस परेशान रही। करीब पांच बजे वाहन आगे बढ़ सके। इस बीच स्कूली बसों में बैठे बच्चे भूख व प्यास से बेहाल रहे। मरीजों को लेकर जा रही तीन एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं, डेढ़ घंटे बाद वह निकल सकीं। वहीं फतेहपुर और प्रयागराज, नरैनी की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें भी जाम से जूझती रहीं। जनरथ बस से प्रयागराज जा रहे छोटी बाजार के पवन शुक्ला ने बताया कि दो बजे बस में बैठे थे,अब पांच बजने को है, अभी ओवरब्रिज के आगे नहीं बस बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहिया पुल का रास्ता बंद होने से बढ़ी समस्या
बांदा। बाबूलाल चौराहा से ईदगाह रोड के रास्ते तमाम वाहन बबेरू रोड व बिसंडा रोड निकलते हैं। यहां लोहिया पुल करीब एक सप्ताह पहले खोद दिया गया था,तब से इसे बनाया नहीं गया। इससे यह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध है। यहां के वाहन गायत्री नगर तिराहा से कालूकुआं के रास्ते शहर में प्रवेश करते हैं। इससे ओवरब्रिज पर दबाव और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed