फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The city resounded with chants of "Ganpati Bappa Morya."

Banda News: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा शहर

Mon, 14 Sep 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 14 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The city resounded with chants of "Ganpati Bappa Morya."
फोटो-19- गणेश प्रतिमा की आरती उतारते श्रद्धालु। संवाद
बांदा। गणेश चतुर्थी पर सोमवार को शहर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने 12 पूजा पंडालों में भगवान गजानन की प्रतिमाएं विधि-विधान से स्थापित कीं।
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और आरती के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रतिमाओं के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। शहर में करीब दस दिन तक गणेश पूजा की रौनक रहेगी।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप चौक के पास श्री गणेशाय नवयुवक समाज की ओर से लगातार 12वें वर्ष गणेश पंडाल सजाया गया है। यहां स्थापित गणपति को श्रद्धालु बांदा के महाराजा के नाम से जानते हैं। शुभ मुहूर्त में प्रतिमा का आवरण हटाया गया। भक्तों ने आरती उतारी और मोदक व लड्डुओं का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक समिति के अध्यक्ष रजत रावत, आशीष गुप्ता, नीरज गुप्ता, सूरज गुप्ता और शिवम चौरसिया मौजूद रहे। छोटी बाजार समेत शहर के अन्य स्थानों पर भी गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं।
---
नूतन बाल समाज का गणेश महोत्सव शुरू
बांदा। अलीगंज स्थित रामलीला मैदान में नूतन बाल समाज के तत्वावधान में सोमवार को गणेश महोत्सव शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए।
दत्तूपंत गुर्जर, अशोक त्रिपाठी जीतू, निखिल सक्सेना, राजेश शुक्ल और अभय पांडेय ने गणेश प्रतिमा के साथ लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और संस्थापक गोपीनाथ शास्त्री की प्रतिमाओं की आरती उतारी।

अशोक त्रिपाठी जीतू ने बताया कि महोत्सव 23 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद बड़ोखर गांव के रमेश पाल और उनकी टीम ने बुंदेलखंड की लोक संस्कृति पर आधारित दीवारी नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मालती बासू, ज्योत्स्ना पुरवार, वीरेंद्र सक्सेना, सचिन चतुर्वेदी, सुनील सक्सेना और रामप्रसाद सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed