फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The city and towns of the division will be cleaned at night

मंडल के शहर और कस्बों में रात को होगी सफाई

Fri, 26 Nov 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
The city and towns of the division will be cleaned at night
The city and towns of the division will be cleaned at night - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। इनके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किए जाएंगे। कूड़ा फैलाने वालों को आगाह किया गया है कि अपनी आदत में सुधार करें। स्थानीय निकाय वर्दीधारी सफाई कर्मियों से सफाई कराएं। मंडल मुख्यालय बांदा में कूड़ा फेंकने वालों पर 100 कैमरों से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मयूर भवन सभागार में मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मंडल के शहरों में स्वच्छता संबंधी बैठक की। मंडल के सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों के निर्देश दिए कि अपने शहर/कस्बे में सफाई पर विशेष ध्यान दें। बाजारों और टहलने वाले मार्गों पर रात को सफाई कराएं। खासकर अतर्रा और कर्वी नगर पालिका से कहा कि सफाई में व्यक्तिगत रुचि लें। चित्रकूट में परिक्रमा मार्ग पर 24 घंटे सफाई कराई जाए।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि रात की सफाई का वह खुद निरीक्षण करेंगे। आयुक्त ने बताया कि बांदा शहर के सभी वार्डों में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। यह अपने वार्ड के दुकानदारों/घरों में व्यक्तिगत संपर्क करके लोगों को सड़क या नाली में कूड़ा न फेंकने को कहेंगे। वार्ड को साफ रखने की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी की होगी। नोडल अधिकारी अपने वार्ड के अच्छे लोगों को अपने साथ जोड़ेंगे। कूड़ा फैलाते हुए पाए जाने पर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि बांदा शहर में शत-प्रतिशत घरों से नगर पालिका कूड़ा इकट्ठा कराएगी। पॉलिथिन का कोई इस्तेमाल न करे। आयुक्त ने मंडल के सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिनके पास संसाधन हैं वो अपने नगरीय क्षेत्र में तिरंगी लाइटें लगवाना सुनिश्चित करें। बैठक में एडीएम हमीरपुर राजेश यादव सहित डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव, डीएफओ संजय अग्रवाल, उप निदेशक (सूचना) भूपेंद्र सिंह यादव, सीटीओ दिनेश बाबू, समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह सहित निकायों के ईओ उपस्थित रहे।
कूड़ा देने के लिए कॉल करें, गाड़ी बुलाएं
घर या दुकान आदि का कूड़ा घर-घर लेने नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी लगाई गई है। अगर यह गाड़ी नहीं आती तो नगर पालिका बांदा के कंट्रोल रूम में फोन नंबर- 9453348584 पर कॉल करके सूचना दें। आयुक्त ने कहा कि शहर के लोग सफाई व्यवस्था में सहयोग दें। ताकि बांदा की अलग पहचान बन सके और बीमारियों पर लगाम लग सके। कूड़ा फैलाने वालों को चिन्हित करने के लिए 100 कैमरे लगवाए गए हैं।

शिक्षक पृथ्वी पर ब्रह्मा के स्वरूप
मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मंडल के सभी राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों से कहा है कि पठन-पाठन में व्यक्तिगत रुचि लें। अपने स्कूल की अच्छी छवि बनाएं। बच्चों को अच्छे संस्कार दें। मयूर भवन में शुक्रवार को आयोजित प्रधानाचार्यों की बैठक में आयुक्त ने यह निर्देश दिए। बैठक से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बांदा डीआईओएस को निर्देश दिए कि खुद विद्यालय का भ्रमण करें और शिक्षा स्तर सुधारने में व्यक्तिगत रुचि लें। आयुक्त ने शिक्षकों से कहा कि पृथ्वी पर वह ब्रह्मा के स्वरूप हैं। अच्छे पदों पर नियुक्त पुरातन छात्रों को सम्मानित किया जाए। स्कूल आने से पहले छात्र-छात्राएं माता-पिता के पैर छुएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed