{"_id":"58add4e44f1c1b2b69b253d9","slug":"the-child-will-have-an-overwhelming-vote-in-the-first-lap-of-the-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद में बच्चा लिए महिलाओं का पहले पडे़गा वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद में बच्चा लिए महिलाओं का पहले पडे़गा वोट
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
आदर्श बूथ की एक झलक
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथ पर मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने कुछ नियम तय किए हैं। गोद में बच्चा लिए महिलाओं को पहले वोट डलवाया जाएगा। महिलाओं और शारीरिक रूप से बाधित या कमजोर मतदाताओं की लाइन अलग लगेगी। टेंडर वोट मतपत्र से पडे़गा। ईवीएम से नहीं।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की मतदाता गाइड में वोट डालने के नियम-कानून बताए गए हैं। इसमें कहा गया है कि बूथ पर लाइन में लगे मतदाताओं में से एक समय में 3-4 मतदाताओं को अंदर जाने दिया जाएगा। शारीरिक रूप से विकलांग या कमजोर मतदाताओं और गोद में बच्चों को लिए महिला मतदाता को पंक्ति में लगे अन्य मतदाताओं से वरीयता दी जाएगी। वोट डालने में मदद के बहाने कोई अधिकारी-कर्मचारी या अन्य व्यक्ति बूथ कंपार्टमेंट के अंदर नहीं जा सकेगा। विकलांग को किसी की सहायता की जरूरत होगी तो उसकी मदद के लिए प्रेरक और स्काउट गाइड होंगे।
विज्ञापन
हर बूथ में दो-दो प्रेरक नियुक्त किए गए हैं। किसी मतदाता का वोट किसी अन्य व्यक्ति द्वारा पहले ही डाल दिए जाने पर टेंडर वोट डाला जाएगा। इसके लिए पीठासीन अधिकारी को जानकारी देना होगी। इसमें मत पत्र के जरिए वोट पडे़गा। अपनी पसंद के उम्मीदवार के निशान पर क्रास या रबर स्टैंप लगाकर टेंडर वोट पीठासीन अधिकारी को सौंपना होगा। यह वोट ईवीएम से नहीं दिया जा सकेगा। उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों से सभी पोलिंग पार्टियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
बूथ में कैसे डालेंगे वोट
1- प्रथम मतदान अधिकारी के पास जाएं, अपना पहचान पत्र दिखाएं। वह मतदाता सूची में आपका नाम देखकर मिलान करेगा।
2- वोटर सूची में नाम मिलान के बाद द्वितीय मतदान अधिकारी के पास आएं। वह आपकी बाईं तर्जनी पर स्याही का निशान लगाएगा। मतदाता रजिस्टर में वोटर लिस्ट का क्रम संख्या दर्ज करेगा और आपसे हस्ताक्षर या अंगूठा निशान कराएगा।
3- फिर तृतीय मतदान अधिकारी के पास जाना होगा। यह मतदाता से द्वितीय मतदान अधिकारी द्वारा दी गई मतदाता पर्ची ले लेगा। साथ ही कंट्रोल यूनिट का ‘बैलेट’ बटन दबाएगा और मतदाता को मतदान कंपार्टमेंट में जाने के लिए कहेगा। कंपार्टमेंट में वोटिंग यूनिट का बटन दबाकर वोट डालेंगे।
4- ईवीएम में अपनी पसंद के उम्मीदवार के नाम और चुनाव चिन्ह के सामने के बटन को दबाना होगा। बटन केवल एक बार दबाना है। बटन दबाते ही बीप की आवाज सुनाई पड़ेगी। आपका वोट पड़ गया।