फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The carelessness of the tractor driver caused the death of an innocent child.

Banda News: ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से चली गई मासूम की जान

Thu, 12 Feb 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The carelessness of the tractor driver caused the death of an innocent child.
12 सीकेटीपी-23- पौत्र के मौत के बाद सदमें में अस्पताल में बैठे दोनों बाबा। संवाद
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुपौली में 15 व 16 फरवरी को होने वाले दो दिवसीय दंगल के पहले ही अमंगल हो गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के हेलीकॉप्टर उतरने के लिए तैयार किए जा रहे हेलीपैड के निर्माण कार्य के दौरान ट्रैक्टर से जमीन के समतलीकरण करने के पीछे बंधे पटरे में बैठा कर घुमाए जाने के दौरान 12 वर्षीय अभिनंदन पुत्र शिवबाबू की दबकर मौत हो गई।
अभिनंदन के बाबा रामसुहावन ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही करते हुए कुछ बच्चों को लोहे के पटरे पर बैठा दिया था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से अभिनंदन पटरे के नीचे दब गया। काफी देर तक फंसे रहने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया और शव को गिट्टी के ढेर के पीछे छिपाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह, उपनिरीक्षक नरेंद्र यादव, रवींद्र कटियार और चौकी गनींवा के इंचार्ज अनिल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और मृतक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर भेजा, जहां चिकित्साधिकारी प्रमोद कुमार ने बच्चे को मृत घोषित किया। शव का पंचनामा कर जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

12 सीकेटीपी-23- पौत्र के मौत के बाद सदमें में अस्पताल में बैठे दोनों बाबा। संवाद

12 सीकेटीपी-23- पौत्र के मौत के बाद सदमें में अस्पताल में बैठे दोनों बाबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed