फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The car collided with a tree and fell into a ditch filled with water, the driver died

Banda News: पेड़ से टकराकर पानी से भरी खंती में गिरी, चालक की मौत

Sun, 06 Oct 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
The car collided with a tree and fell into a ditch filled with water, the driver died
बांदा। अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराकर पानी से भरी खंती में गिर गई। हादसे में चालक की पानी में डूबकर मौत हो गई। सुबह होने पर परिजनों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अनिल (35) एक महिला से मिलने कछिया पुरवा जा रहा था। रात में अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर अमवा व कछिया पुरवा के बीच सड़क किनारे महुवा के पेड़ से टकरा गई। हादसे में अनिल बाइक समेत पानी से भरी खंती में जा गिरा। पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। रात में महिला के पास न पहुंचने पर उसे तलाश करते हुए घटनास्थल पहुंची तो उसने परिजनों को जानकारी दी। जानकारी पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पिता रामकरन ने बताया कि अनिल का कछिया पुरवा की महिला से प्रेम प्रसंग था। वह उसकी ही बाइक लेकर कल रात उससे मिलने के लिए घर से निकला था। सुबह उन्हें हादसे की जानकारी उसी महिला से मिली है।

बताया कि अनिल गुजरात के वापी शहर में रहकर मशीन चलाने का काम करता था। वह तीन माह पहले वापी से आया था। उसकी पत्नी आरती अपने मायके अमुवा गांव में थी। शादी के दो साल हो गए हैं। उसके बच्चे नहीं हैं। पिता खेती किसानी का काम करते हैं। डेढ़ बीघा जमीन है। उधर, थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि घटनास्थल से बाइक व शव खंती में पड़े हुए बरामद किए गए हैं। प्रथम दृष्टया सड़क हादसा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed