फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The candidates who contested by changing parties including the sitting MLA lost

मौजूदा विधायक सहित दल बदलकर चुनाव लड़े प्रत्याशी हारे

Fri, 11 Mar 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
The candidates who contested by changing parties including the sitting MLA lost
बांदा। दलबदल कर चुनाव जीत विधायक बनने की मंशा से रण में कूदे प्रत्याशियों के दिल मतदाताओं ने तोड़ दिए। दूसरे दलों से टिकट हथिया कर चुनाव लडने वालों को हार का सामना करना पड़ा। इनमें तिंदवारी सीट से मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक की पत्नी भी शामिल हैं। हालांकि दोनों रनर प्रत्याशी रहे।
विज्ञापन

पिछले 2017 के चुनाव में तिंदवारी सीट से भाजपा के टिकट पर बृजेश प्रजापति पहली बार विधायक चुने गए थे। उनके राजनीतिक गुरु स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़कर सपा में आने के बाद विधायक बृजेश भी इस्तीफा देकर सपा में शामिल हो गए। सपा ने उन पर भरोसा जताते हुए तिंदवारी सीट से प्रत्याशी बनाया।
विज्ञापन

‘साइकिल’ पर सवार होकर चुनाव लड़े बृजेश प्रजापति 28,425 वोटों से भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद से हार गए। उन्हें 58,387 वोट मिले थे। उधर, बांदा सदर सीट में विवेक कुमार सिंह (अब स्वर्गीय) चार बार कांग्रेस से विधायक रहे। उनकी पत्नी मंजुला सिंह ने सपा की सदस्यता लेकर सदर सीट से चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा विधायक और भाजपा प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी ने उन्हें 15,214 वोट से पराजित कर दिया। मंजुला को कुल 66,343 वोट मिले थे। इसी तरह नरैनी (सुरक्षित) सीट में बसपा से आईं किरन वर्मा को भी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा की ओममणि वर्मा ने किरन को 6719 वोटों से हराया।

किरन 76,544 वोट पाईं। हालांकि तीनों सीटों पर भाजपा और सपा की कड़ी टक्कर रही। लेकिन मतदाताओं का भाजपा के प्रति रुझान भारी पड़ा। कमोवेश यही हालत चित्रकूट में रही। चित्रकूट सदर सीट के बसपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह कांग्रेस छोड़कर आए थे। वह 38,711 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे। दूसरी सीट मानिकपुर में भाजपा छोड़कर बसपा से चुनाव लड़े बलवीर पाल 45,091 पाकर हार गए। वह भी तीसरे स्थान पर रहे।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed