फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The call to give polio drop

पोलियो ड्राप पिलाने का किया आह्वान

Fri, 20 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 20 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
The call to give polio drop

बांदा। सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल

विज्ञापन
बनाने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने नगर भ्रमण कर लोगों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए प्रेरित किया।

सीएमओ कार्यालय परिसर में शुक्रवार को अपर सीएमओ डा. एबी कटियार ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में स्कूली बच्चे व एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए।

रैली जामा मस्जिद, गूलरनाका, शंकर गुरु चौराहा, डीएवी कालेज होते हुए वापस पहुंची। बच्चों ने बैनर, झंडी, पोलियो की टोपी और तख्तियों में लिखे नारों के जरिये 22 नवंबर को पांच साल तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का संदेश दिया।

अपर सीएमओ ने कहा कि रविवार को सभी बूथों में पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। 23 से 27 नवंबर तक कार्यकत्रियां घर-घर यह खुराक बच्चों को पिलाएंगी।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मिश्रा, डा. रामनारायण प्रसाद, डा. डीके द्विवेदी, मलेरिया अधिकारी विजय शंकर समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed