{"_id":"ce64dc111ac7e0d9df52de380f8da2b4","slug":"the-broken-lock-on-the-union-of-the-railway-station-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर यूनियन भवन का ताला टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर यूनियन भवन का ताला टूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चोरों ने रेलवे स्टेशन परिसर स्थित रेल
विज्ञापन
कर्मचारी यूनियन भवन का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की। सामान उलट-पुलट
डाला। विभागीय दस्तावेज भी क्षतिग्रस्त कर दिए।
किसी के आने की आहट मिलने पर कुछ सामान चुराए बिना भाग निकले। रेलवे स्टेशन परिसर में नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन का भवन है।
गुरुवार को शाम शाखा सचिव पीके सिंह यूनियन भवन में अपनी बाइक खड़ी कर उच्चाधिकारियों के साथ निरीक्षण को झांसी चले गए। रात लगभग डेढ़ बजे वह झांसी से वापस लौटे।
भवन के मुख्य दरवाजे की कुंडी और ताला टूटा देखा तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी। चोरों द्वारा छोड़ा गया कंबल कमरे में पड़ा मिला।
शुक्रवार को सुबह एनसीआरएमयू शाखा सचिव पीके सिंह की तहरीर पर कोतवाली में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही कोतवाली प्रभारी ने बलखंडी नाका चौकी प्रभारी संजय सिंह को जांच कर स्टेशन परिसर में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि एक माह पूर्व चोरों ने रेलवे अस्पताल की जाली तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। आहट मिलने पर चोर भाग निकले थे।
इसके पूर्व आरपीएफ थानाध्यक्ष चंद्रशेखर रजक के सूने घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नगदी पार कर दी थी। इसके अलावा सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता कार्यालय और दुर्घटना राहत यान (एआरटी) के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास हो चुका है।