फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The body of a young man was found lying in the field, murder suspected

Banda News: युवक का शव खेत में पड़ा मिला, हत्या की आशंका

Sat, 19 Apr 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found lying in the field, murder suspected
रोहित - फोटो : परिजन।
बांदा। कमासिन के भीति गांव में घर के पीछे खेत में रोहित (22) का शव संदिग्ध परिस्थिति में देर रात पड़ा मिला। शरीर में सिर्फ एक अंडरवियर था। मां ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। गले में निशान मिले हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मां कल्ली ने बताया कि वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर है। रात डेढ़ बजे करीब वह उठी थी, तो घर के पीछे स्थित जलील और मुश्ताक के खेत में बेरी के पेड़ के नीचे उसके पुत्र रोहित का शव पड़ा मिला। उसने घर के लोगों को बताया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की जांच पड़ताल कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। रोहित के गले में निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि गला कसकर हत्या की गई है। मां कल्ली ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। रोहित नशे का आदी था। वह मकर संक्राति पर मुंबई से गांव आया था। तब से यहीं रह रहा था।
विज्ञापन


दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शरीर में जाहिरा चोट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही कुछ बता पाएंगे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाषचंद्र वर्मा, थानाध्यक्ष कमासिन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed