फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The body of a young man was found hanging from a noose, murder suspected

Banda News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 15 Oct 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose, murder suspected
बांदा। युवक का शव फंदे से लटका मिला। प्लाॅट मालिक ने उसके भाइयों को सूचना दी। भाई ने मारपीट कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के फतपुरवा गांव निवासी मनीष उर्फ नेता पटेल (22) का शव महोखर बाईपास के स्थित प्लाॅट पर बने कमरे में साफी के फंदे से टिनशेड में लगे पाइप से लटका मिला। प्लाॅट मालिक मनीष गुप्ता ने परिजनों को फोन से जानकारी दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे भाइयों की सूचना पर पुलिस ने शव फंदे से उतारा। बड़े भाई आलोक ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि वह लगभग तीन महीने से एक ठेकेदार के अंडर में नाली खंडजा मार्ग के निर्माण में हेल्पर के रूप में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मनीष गुप्ता के प्लाट में बने कमरे में रहता था। बीच-बीच में गांव आ जाता था। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर की शाम को उनके पास मनीष का फोन आया और उन्होंने नेता की खुदकुशी की बात बताई।

उन्होंने आकर शव देखा तो चोट के निशान मिले। भाई ने मारपीट कर फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है।
मनीष के माता-पिता का निधन हो चुका है। तीन भाइयों के बीच में 22 बीघा जमीन है। उधर, देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है।
जाहिर तौर पर शव में चोटें नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed