{"_id":"684b1f3f3165d774b0083674","slug":"the-body-found-under-a-peepal-tree-belonged-to-nafees-of-khutala-rahunia-banda-news-c-212-1-bnd1006-128030-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खुटला रहुनिया के नफीस का था पीपल के पेड़ के नीचे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खुटला रहुनिया के नफीस का था पीपल के पेड़ के नीचे मिला शव
विज्ञापन
बांदा। कताई मिल के पीछे पीपल के पेड़ के नीचे मिले क्षत-विक्षत शव की शिनाख्त भाई ने खुटला रहुनिया के नफीस (40) के रूप में की है। वह नगर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव स्थित बुआ के घर से बिना बताए चला आया था। वह छह दिन से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका पता नहीं लग रहा था।
भाई बाबू अहमद ने शव की शिनाख्त कपड़ों से की। बताया कि वह पीपल और अन्य पेड़ों की पत्तियां बेचकर भरण-पोषण करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उन्होंने नफीस की हत्या का आरोप लगाया है। भतीजे शाहरुख ने बताया कि पांच जून को नफीस मवई बाईपास के पास रहने वाली बुआ जहरी के यहां गया था। वहां रात में रुका।
सुबह होने पर बहन दावत में चली गई। नफीस बिना बताए वहां से निकल आया। छह जून से बुआ और परिजन लगातार युवक की तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार की दोपहर को उसका शव कताई मिल के पीछे मिला तो परिजन बिलख पड़े। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। (संवाद)