फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The bike collided with a standing tractor, the death of the teenager

खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकराई, किशोर की मौत

Sun, 14 Nov 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The bike collided with a standing tractor, the death of the teenager
The bike collided with a standing tractor, the death of the teenager - फोटो : BANDA
ओरन। तेज रफ्तार बाइक फुटपाथ पर खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। इस हादसे में बाइक चला रहे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आईं थी। बाइक पर बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना शनिवार की रात की है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव का अजय कुमार गुप्ता (16) पुत्र राकेश उर्फ दुर्गा बिसंडा कस्बे में रहकर पढ़ाई करता था। माता-पिता मनीपुर में रहते हैं। शनिवार की शाम वह साथी रामजी (18) पुत्र सीताराम के साथ बाइक में तेल भरवाने पेट्रोल पंप जा रहा था। बबेरू-कैरी रोड पर सड़क किनारे फुटपाथ पर ट्रैक्टर खड़ा था।
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर के पीछे जा टकराई। बाइक चला रहे अजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट आई थी। रामजी को भी गंभीर चोटें आईं। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रामजी को एबुंलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर कुछ ही देर बाद पैतृक गांव से परिजन भी आ गए। अजय चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। पुुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed