फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The barrier worker himself had hatched a conspiracy to loot

बैरियर कर्मी ने खुद ही रची थी लूट की साजिश

Mon, 23 May 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
The barrier worker himself had hatched a conspiracy to loot
The barrier worker himself had hatched a conspiracy to loot - फोटो : BANDA
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा बाईपास में जिला पंचायत के बैरियर से तीन दिनों पूर्व हुई एक लाख 5 हजार की लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए इसे फर्जी और बैरियर कर्मियों की सुनियोजित कारगुजारी बताया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी युवा हैं।
विज्ञापन

20 मई को बैरियर कर्मचारी अभय त्रिपाठी ने पुलिस को बताया था कि पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश तहबाजारी वसूली का 1.05 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सोमवार को सीओ सदर अंबुजा त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि लूट फर्जी थी। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कराने वाले अभय त्रिपाठी और उसका साथी घटना वाले दिन ड्यूटी पर थे। साथ ही दवा लेने दोपहर बांदा शहर चला आया। तभी अभय ने तीन दोस्तों को बुलाकर तहबाजारी की वसूली का पैसा उन्हें दे दिया और वहां से भगा दिया। साजिश के तहत लूट बता दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि लूट में शामिल अभय के तीनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पैसा आपस में बांट लिया था। इसमें 96,100 रुपये बरामद कर लिए हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। गिरफ्तार आरोपियों में अभय त्रिपाठी (आजाद नगर, बांदा), प्रशांत विश्वकर्मा (महोखर, देहात कोतवाली), अभय सिंह (भूरागढ़ बाईपास) और श्रेयस कुशवाहा (आजाद नगर) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed