फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The audience was thrilled after hearing the Parshuram-Lakshman dialogue.

Banda News: परशुराम-लक्ष्मण संवाद सुनकर दर्शक हुए राेमांचित

Sat, 21 Oct 2023 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
The audience was thrilled after hearing the Parshuram-Lakshman dialogue.
कमासिन। श्रीराम ने जैसे ही धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयत्न किया, धनुष तेज आवाज के साथ टूट गया। इसकी गूंज सुनकर भगवान परशुराम वहां पहुंच गए और फिर लक्ष्मण के साथ उनके तीखे संवाद हुए। परशुराम-लक्ष्मण संवाद सुनकर दर्शक रोमांचित हो गए।
विज्ञापन

कमासिन के उत्तर थोक में धनुष भंग की रामलीला मंचन में जनकपुर की रंगशाला में सीता स्वयंवर का आयोजन हुआ। बड़े बड़े राज्यों से शूरवीर जनकपुर पहुंचे थे। विवाह के लिए खुद को श्रेष्ठ बताते हुए एक-एक कर इन राजाओं ने धनुष तोड़ना तो दूर उसे तिल भर हिला भी नहीं पाए। बेटी के कुंवारे रह जाने के डर से राजा जनक विलाप करने लगे तो दर्शकों की भी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने शिव धनुष को उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाई। इस पर धनुष टूट गया। भक्तों ने श्रीराम के जयकारे के साथ पुष्प वर्षा शुरू की। धनुष टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम प्रकट हुए। परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भक्तों ने लुत्फ उठाया। इस दौरान श्रीराम की भूमिका में शिवा, लक्ष्मण ज्ञानेंद्र शुक्ला, परशुराम का अभिनय पंकज पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed