{"_id":"6994bd26379666b7f60ec6cd","slug":"the-audience-danced-to-the-song-nazar-lagi-raja-and-tore-bungalow-mein-banda-news-c-212-1-bnd1007-141316-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नजर लागी राजा, तोरे बंगले में गीत पर दर्शकों ने लगाए ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नजर लागी राजा, तोरे बंगले में गीत पर दर्शकों ने लगाए ठुमके
Wed, 18 Feb 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
कालिंजर महोत्सव में प्रस्तुति देते बॉलीवुड कलाकार। संवाद
कालिंजर। कालिंजर महोत्सव में दूसरे दिन रात में बॉलीवुड सितारों ने धूम मचाई। सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शक झूम उठे। वहीं इस दौरान माध्यमिक, महिला सशक्तीकरण, कृषक जागरूकता, पर्यटन का व्यापक प्रचार प्रसार देखने को मिला। महोत्सव में दूर-दराज से लोग पहुंचे और कार्यक्रमों का आनंद उठाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिल्ली के द बैंड के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कलाकारों ने नैना बड़े दगाबाज रे गीत से शुरुआत की। इसके बाद मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है, दमादम मस्त कलंदर, श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, दिल गलती कर बैठ गीतों को सुनकर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं।
कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर राधा श्रीवास्तव ने दुनिया में देव हजारों हैं, बजरंगबली जैसा कोई नहीं, शिव मानत नहींं, शिव मानत नहीं, भोजपुरी गीत चटनी पर सइयां, सिलवट पर पीसी, बलिया की लिट्टी कालिंजर की बर्फी, खियाय देयाय हमका, नजर लागी राजा तोरे बंगले में, वेलेंटाइन डे का मतलब ना हमसे पूछो, जब से शादी हुई सब खत्म हो गया, मेरी जाने है राधा पर पूरा पंडाल मस्ती में झूम उठा।
विज्ञापन
युवाओं ने इस दौरान खूब नृत्य कर गीतों का आनंद लिया। इस दौरान विधायक ओममणी वर्मा, डीएम जे रीभा, सीडीओ अजय पांडेय, एसडीएम अमित शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष बबेरू विवेकानंद गुप्ता, राजकरण कबीर, आयुष त्रिवेदी, शिवम कुशवाहा, कोमल कुशवाहा, कुलदीप त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।