{"_id":"6876a00905456a11fa0d6af3","slug":"the-approach-road-of-the-bridge-constructed-at-a-cost-of-ten-crores-on-the-valmiki-river-collapsed-banda-news-c-215-1-sknp1043-117927-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वाल्मीकि नदी पर दस करोड़ से बने पुल का एप्रोच मार्ग धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वाल्मीकि नदी पर दस करोड़ से बने पुल का एप्रोच मार्ग धंसा
Wed, 16 Jul 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट/भौंरी। भारी बारिश होने से जिले का एक और लोकार्पण से पूर्व पुल का एप्रोच मार्ग धंस गया। दस करोड़ की लागत से बने पुल का मार्ग धंसने से दस गांव के वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। भौंरी क्षेत्र के वाल्मीकि नदी के ऊपर बने पुल के एप्रोच मार्ग धंस गया।
इसके पहले जिले के मानिकपुर क्षेत्र के कल्याणपुर, मुख्यालय के तरौंहा व पहाड़ी के मकरी गांव में बने पुल का एप्रोच मार्ग बह गया था। धंसने के साथ ही दरार आ गई हैं। इसको लेकर किए गए कार्य को लेकर विपक्षी दल के नेता सवाल उठाने लगे हैं। डीएम शिवशरणप्पा ने इन निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और समिति बनाकर जांच कराने के आदेश दिए हैं।
सोमवार को भौंरी से राजापुर रोड जाने वाली सड़क में वाल्मीकि नदी के ऊपर बघवारा गांव के पास 10 करोड़ की लागत से बने पुल का एप्रोच मार्ग धंस गया है। पुल का अभी लोकार्पण नहीं किया गया लेकिन आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इस मार्ग से बडे़ वाहन भी निकलते थे। बारिश होने से पुल का एप्रोच मार्ग धसने से बडे़ वाहनों के आने जाने से प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव व सपा के मान सिंह पटेल का कहना है कि जिले में करोड़ों की लागत से बनाए गए पुलों व बनाए गए एप्रोच मार्ग में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इससे अधिक बारिश होने से पुल के एप्रोच मार्ग धंस गए है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
-- -- -- -- -- इनसेट
पुल के दोनों और बसे हैं 20 से अधिक गांव
चित्रकूट। पुल के दोनों और 20 से अधिक गांव बसे हैं। इसमें प्रमुख रूप से बगवारा, बसिला, ब्यास बन्ना, भुजौली, उन्नाव बन्ना, जमहिल, भौंरी सहित गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली राजापुर भी पड़ती है। इस रोड को बाईपास मार्ग भी कहा जाता है। एमपी सीमा से आने वाले ट्रक मानिकपुर होते हुए भौंरी -राजापुर रोड से निकलते है। रोड बंद होने से दूसरी रोड से ट्रक निकल रहे हैं।