फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The amount recovered from the truck owner was transferred to the account of Ahmedabad.

Banda News: अहमदाबाद के खाते में ट्रांसफर हुई ट्रक मालिक से वसूली रकम

Fri, 17 Apr 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 17 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The amount recovered from the truck owner was transferred to the account of Ahmedabad.
बांदा। अतर्रा के उपजिलाधिकारी राहुल द्विवेदी पर ओवरलोड ट्रक छोड़ने के एवज में 42 हजार रुपये लेने के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। मामले में बैंक लेनदेन की जांच पूरी होने के बाद यह सामने आया है कि संबंधित रकम अहमदाबाद के ईसानपुर निवासी ललित के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की गई थी। एलडीएम ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन




बीते दिनों चित्रकूट निवासी ट्रक मालिक अभयराज शुक्ला ने आरोप लगाया था कि अतर्रा क्षेत्र में उनके ओवरलोड ट्रक को एसडीएम की टीम ने रोक लिया था। कार्रवाई से बचाने के लिए कथित तौर पर एसडीएम के चालक ने एक स्कैनर उपलब्ध कराया, जिसके माध्यम से 42 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। रकम ट्रांसफर होते ही ट्रक को छोड़ दिया गया। मामले की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने बैंकिंग ट्रांजेक्शन की जांच कराई गई। जांच में यह पुष्टि हुई कि संबंधित धनराशि अहमदाबाद निवासी ललित के खाते में भेजी गई थी।
विज्ञापन




वहीं शंकर बाजार कर्वी निवासी अभय कुमार शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती-पत्र में एसडीएम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग उठाई है। पत्र में पीड़ित ने कहा है कि एसडीएम ने उन्हें धमका कर अपने ड्राइवर मोनू यादव के माध्यम से अपने किसी परिचित ललित सिंह के खाते में पैसे ऑनलाइन भुगतान करवा लिया था। इधर, उपजिलाधिकारी राहुल द्विवेदी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें भ्रामक और निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं जिलाधिकारी ने कहा है कि प्रकरण की जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों को गंभीरता से परखा जा रहा है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया खाताधारक एक मजदूर है। जिसे पता नहीं है कि रुपये किसने और क्यों भेजा है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed