फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tension between both groups of advocates, police deployed

Banda News: अधिवक्ताओं के दोनों गुटों में तनाव, पुलिस तैनात

Thu, 03 Jul 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tension between both groups of advocates, police deployed
कचेहरी में तैनात पुलिस।  - फोटो : संवाद
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ ने कक्ष आवंटन का मामला सुलझाने के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। हालांकि अभी भी मारपीट को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कचहरी परिसर में अभी भी पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

अधिवक्ता कक्ष आवंटन मामले में मंगलवार को हुई मारपीट के बाद जिला अधिवक्ता संघ ने बुधवार को आमसभा की बैठक बुलाई थी, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि मामले को सुलझाने के लिए कमेटी का गठन किया जाए। अध्यक्ष द्वारिकेश मंडेला का कहना है कि पूर्व अध्यक्षों की 16 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देंगी। आम सभा की बैठक में दोनों पक्षों को सामने बैठाकर समझाने का प्रयास किया जाएगा, जो सही होगा वहीं होगा।
विज्ञापन

उधर, पूर्व बार संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित का कहना है कि अध्यक्ष खुद धोखाधड़ी व जानलेवा हमले के आरोपी हैं, लिहाजा उन्हें बैठक बुलाने व कमेटी गठित करने का कोई अधिकार नहीं है। बार काउंसिल की कक्ष आवंटन की जांच, पुलिस की विवेचना को प्रभावित करने व आरोपियों को बचाने का यह कुचक्र है।कमेटी में जिन लोगों को रखा गया है उनमें पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर, शर्मा, शिवनायक सिंह, राजाभइया मिश्रा, जागेश्वर यादव यह सब साजिशकर्ता है। अध्यक्ष खुद आरोपी है जिन्होंने जांच के बिंदु सिर्फ अपने फेवर में रखे है। इसकी जानकारी उन्होंने इल्डर्स कमेटी को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मामला बार काउंसिल व न्यायालय तक पहुंच गया है तो वहीं से सुलझेगा। यदि कमेटी न्यायसंगत काम करती है तो उनके निर्णय पर विचार किया जा सकता है। इसे मानने के लिए वह कतई बाध्य नहीं है। अदालत को छोड़कर बार संघ अध्यक्ष को कक्ष आवंटन के एग्रीमेंट निरस्त करने का अधिकार नहीं है। उधर, मारपीट को लेकर दोनों पक्षों में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। सीओ राजीव प्रताप का कहना है कि दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed