{"_id":"6702d910389db9975901cf26","slug":"ten-patients-suffering-from-diarrhea-and-fever-were-admitted-banda-news-c-212-1-bnd1006-116538-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डायरिया और और बुखार से पीड़ित दस मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डायरिया और और बुखार से पीड़ित दस मरीज भर्ती
विज्ञापन
बांदा। बारिश के बाद निकल रही तेज धूप से बढ़ी उमस ने लोगों को बीमार कर दिया। 24 घंटों में डायरिया और बुखार से पीड़ित 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।
पितृपक्ष के दौरान एक पखवारे तक हुई बारिश ने लोगों को जहां गर्मी से राहत दी, वहीं मौसम साफ होने पर निकल रही तेज धूप ने उमस बढ़ा दी है। इससे डायरिया के साथ ही वायरल फीवर ने भी जोर पकड़ लिया है। पिछले चौबीस घंटों में जिला अस्पताल में डायरिया और बुखार से पीड़ित 10 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें बुखार से पीड़ित फतेहगंज निवासी बंदरा (69), अतर्रा निवासी अच्छेलाल, गंछा निवासी रामबिहारी (40), छोटी बाजार निवासी शशि (35) और शुभम सिंह (3) शामिल हैं। इनके अलावा डायरिया से पीड़ित इटरा गांव निवासी अबीरा (3), शहर के पीली कोठी मोहल्ला निवासी साक्षी (1) पुत्री शशिभूषण, सर्वोदय नगर मोहल्ला निवासी दीनदयाल (65), छावनी मोहल्ला निवासी कमरुद्दीन (60) व जमालपुर गांव निवासी रामदीन (36) को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया। ईएमओ अभिषेक प्राणायामी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बुखार व डायरिया से पीड़ित होने पर लापरवाही न करने और अस्पताल पहुंचकर चिकित्सीय परामर्श लेने की बात कही।
डेंगू के अब तक 22 मरीज मिले
जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित आने वाले मरीजों की जांच पैथालाॅजी में कराई गई। इनमें जांच के दौरान अब तक 22 मरीज डेंगू से पीड़ित मिले हैं। इन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया। 16 मरीजों की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। छह मरीजों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।