फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ten days before Nautapa, May was hot, mercury reached 44 degrees

Banda News: नौतपा से दस दिन पहले तपी मई, पारा 44 डिग्री पहुंचा

Fri, 16 May 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ten days before Nautapa, May was hot, mercury reached 44 degrees
बांदा। नौतपा से दस दिन पहले ही मौसम बेहद गर्म हो गया है। इस समय जिले में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 24 किलोमीटर की गति से गर्म हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने विभाग ने 20 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में दो दिन से अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के इर्द-गिर्द धूम रहा है। दिन में 10 बजे से ही धूप इतनी तेज हो जाती है मानो आसमान से आग बरस रही हो। गुरुवार को भी तपिश व लू के थपेडों से लोग परेशान रहे। सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा। थोडी-थोडी देर में लोगों का हलक सूख रहा था। जो लोग जरूरी काम से घर से बाहर निकले वह कान व सिर को ढककर निकले। तपिश के कारण कुछ दूर चलने के बाद छांव में बैठ जाते थे।
विज्ञापन

हालांकि शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली तेज हवाओं के साथ बादल छाए, पर गर्मी से राहत नहीं मिली। कृषि विश्व विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.दिनेश शाह का कहना है कि अभी दो दिन तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, लू चलती रहेगी। 20 मई के बाद बारिश हो सकती है। बताया कि अधिक गर्मी पड़ने पर बारिश के आसार बनते हैं, लेकिन बारिश होती नहीं है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री ज्यादा बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 से दो जून तक नौतपा
नौतपा इस बार 25 मई से दो जून के बीच पड़ रहे हैं। ज्योतिषाचार्य उमाकांत त्रिवेदी ने बताया कि इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होता है। सूरज पृथ्वी के करीब होने से गर्मी बढ़ जाती है। इन नौ दिन तक अत्यधिक गर्मी के कारण इसे नौतपा कहा जाता है। इस वर्ष नौतपा से पहले ही तापमान बढ़ा है।

लू से बचें, खूब पानी पीयें
जिला अस्पताल के ईएमओ डाॅ.विनीत सचान ने बताया कि खुद के साथ बच्चों को लू व धूप से बचाएं। धूप में निकलते समय सिर व शरीर को ढकें। अचानक ठंडी जगह से गर्म जगह पर न जाएं। धूप में आकर तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी न पिएं। हल्का और शीघ्र पचने वाला ताजा भोजन करें। सलाद का भरपूर इस्तेमाल फायदेमंद होगा। ज्यादा से ज्यादा पानी पीयें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed