फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tempo overload reflex, 12 passengers injured

ओवरलोड टेंपो पलटा, 12 सवारियां घायल

Wed, 24 Aug 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 24 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tempo overload reflex, 12 passengers injured
टेंपों - फोटो : अमर उजाला

बांदा/बबेरू। तेज रफ्तार टेंपो पलटने से 12 यात्री घायल हो गए। छह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य बाइक दुर्घटनाओं में टीचर समेत चार राहगीर घायल हो गए।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव से सवारियां भरकर बबेरू जा रहा ओवरलोड टेंपो कोर्रम गांव मोड़ के पास पलट गया। राहगीरों ने टेंपो से घायलों को बाहर निकाला। अनारकली (16) पुत्री जागेश्वर, बंटू (30) पुत्र मइयादीन निवासी भदेहदू, राजाभइया रैदास (40) पुत्र भइयालाल और उसकी पत्नी फूला देवी (38), राजाभइया पटेल (45) पुत्र चंद्रपाल, रामकिशोर (35) पुत्र संगम, धर्मेंद्र पटेल (30) पुत्र शिवशरण, संवलिया (60) पत्नी झलुवा  निवासी साथी, शिवकुमारी (45) पत्नी फूलचंद्र, नीतू (24) पत्नी उमेशचंद्र निवासी कैरी, बसुरिया (55) निवासी बड़ागांव व कमलेश (18) पुत्र महेश्वरी प्रसाद निवासी पारा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर हालत में राजाभइया पटेल, अनारकली, राजाभइया रैदास व फूलादेवी समेत छह को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। राजाभइया ने बताया कि टेंपो में 15 सवारियां भरी थीं। दुर्घटना होते ही चालक भाग निकला।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में लखन कालोनी, अतर्रा निवासी टीचर पंकज चौरसिया (35) बुधवार को सुबह बाइक पर प्राथमिक विद्यालय, चौरिहा पुरवा जाते समय ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। सीएचसी अतर्रा से उसे जिला अस्पतार रिफर कर दिया गया। उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव निवासी मुन्ना (25) पुत्र अच्छेलाल मंगलवार की रात परिजन नौहाई गांव जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बहिंगा गांव निवासी राहुल (18) पुत्र राजू बुधवार को सुबह बाइक पर बांदा आते समय बंगालीपुरा मोहल्ले में साइकिल से टकराकर घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed