फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Temperature increased by 10 degrees in seven days, damage to crops

Banda News: सात दिन में 10 डिग्री बढ़ा तापमान, फसलों को नुकसान

Wed, 22 Jan 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 22 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Temperature increased by 10 degrees in seven days, damage to crops
हमीरपुर। अचानक धूप तेज पड़ने लगी है। जिससे बीते सात दिनों में अधिकतम तापमान में जहां 10 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान में चार डिग्री का इजाफा हुआ है। ऐसे में फसलों पर मौसम का बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जिसे लेकर किसान चिंतित है। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार गेहूं की फसल को मौसम से बचाने को किसान हल्की सिंचाई करें। हालांकि हफ्ते भर में तापमान कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बीते सात दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। जाकेट स्वेटर से ढके रहने वाले लोग अब बिना इनके बाहर निकलने लगे है। ज्यादा देर धूप में पसीना छूटने लगा है। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के अनुसार यह मौसम सभी फसलों के लिए बहुत बुरा है। ऐसे में फसलें सूखने लगेंगी। वहीं मौजूदा में फसलें बढ़वार पर है। फूल व फलियां लग रही है। तापमान अधिक होने से फलियों में पड़ने वाले दानें छोटे होने के साथ सिकुड़ जाएंगे। जिससे किसानों की पैदावार में अंतर आएगा। गेहूं की फसल को इससे बचाने के लिए किसान सिंचाई कर दे। लेकिन दलहनी फसलों में ऐसा न करें इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। बताया कि अगले हफ्ते तक मौसम में फिर परिवर्तन की उम्मीद है। जिससे तापमान कम होगा।
विज्ञापन

-------------
एक सप्ताह का तापमान डिग्री सेल्सियस में
तिथि, अधिकतम, न्यूनतम
16 जनवरी, 17, 07
17 जनवरी, 22, 08
18 जनवरी, 18, 08
19 जनवरी, 22, 09
20 जनवरी, 28, 10
21 जनवरी, 23, 11
22 जनवरी, 27, 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed