{"_id":"c7cd5a69d019ec0cc5609aaaa7e0b7e7","slug":"temperature-increase-in-bundelkhand-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तप उठा बुंदेलखंड, तीन दिन में पारे ने लगाई 7 डिग्री की छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तप उठा बुंदेलखंड, तीन दिन में पारे ने लगाई 7 डिग्री की छलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूटधाम मंडल में मौसम के बदले तेवर ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिन में तापमान ने बांदा में 7 डिग्री सेल्सियस की छलांग लगाई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ऐसे में बांदा मंडल में सबसे गर्म जिला रहा।
विज्ञापन
अप्रैल माह के दूसरे पखवारे में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार की तपिश ने गर्मी का अहसास करा ही दिया। दोपहर को चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण सड़कें वीरान रहीं। बता दें कि वर्ष 2011 में 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
2012 में अधिकतम 43 व न्यूनतम 25.5 व वर्ष 2013 में अधिकतम 41.5 और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं वर्ष 2014 में अधिकतम 43 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वर्ष अधिकतम तापमान ने पिछले तीन दिन में 7 डिग्री की छलांग लगाई है।
विज्ञापन
शनिवार को जहां 37 व 25 डिग्री रहा, वहीं रविवार को 39 और 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को महोबा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस, चित्रकूट में 40 व 26 तथा हमीरपुर में अधिकतम 42 और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।