{"_id":"68e011b93712aa5c6909982d","slug":"teenager-who-went-to-see-devi-immersion-fair-jumped-from-the-bridge-into-the-river-died-banda-news-c-212-1-bnd1006-134211-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: देवी विसर्जन मेला देखने गई किशोरी ने पुल से नदी में लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: देवी विसर्जन मेला देखने गई किशोरी ने पुल से नदी में लगाई छलांग, मौत
Fri, 03 Oct 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
बांदा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मेला देखने के लिए घर से निकली किशोरी का शव केन नदी किनारे पानी और रेत पर पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
शहर के मर्दननाका के हरदौल तलैया निवासी जयकरन ने बताया कि उसकी भतीजी उमा उर्फ खुशी (17) बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मेला देखने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक वह घर वापस नहीं आई तो पिता रम्मू श्रीवास और परिजनों ने खोजबीन शुरू की। भूरागढ़ चौकी पुलिस ने अज्ञात शव केन नदी किनारे पड़ा होने की सूचना दी। पिता और परिजन मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव देखकर बिलख पड़े।
पिता और परिजन बेटी के खुदकुशी करने का कारण नहीं बता सके। भूरागढ़ चौकी प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि विसर्जन के चलते केन पुल पर अधिक भीड़ थी। उन्होंने वहां मौजूद रहे लोगों से पूछताछ की। चौकी प्रभारी ने दावा किया कि किशोरी ने केन नदी पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी की है। मृतका तीन बहनों और एक भाई में बड़ी थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व इसी किशोरी ने केन नदी पुल से छलांग लगाने का प्रयास किया था, उस दौरान वहां मौजूद रहे लोगों ने पकड़ लिया था।