फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager trapped in cultivator after falling from tractor, died

Banda News: ट्रैक्टर से गिरकर कल्टीवेटर में फंसा किशोर, मौत

Wed, 26 Jul 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 26 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Teenager trapped in cultivator after falling from tractor, died
बांदा। ट्रैक्टर से गिरे युवक की कल्टीवेटर में फंसने से मौत हो गई। पिता ने ट्रैक्टर चालक पर जानबूझकर पुत्र को मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव निवसी आशीष यादव (14) सोमवार को अपनी मां जय देवी व बहन मिंता के साथ खेत गया था। मां खेत से बेड़ उखाड़ने लगी। इसी बीच ट्रैक्टर से अहली कर रहे राजबहादुर ने आशीष को ट्रैक्टर में अगले हिस्से में बैठ गया। चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर आशीष ट्रैक्टर से नीचे आ गिरा और कल्टीवेटर में फंस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई को ट्रैक्टर के नीचे दबा देख बहन मिंता ने खेत में बेड़ उखाड़ रही मां जयदेवी को जानकारी दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। पिता रमेश यादव ने बताया कि आशीष उसका इकलौता पुत्र था। वह घर में ही उसके साथ खेती बाड़ी में हाथ बंटाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर उसके पुत्र को ट्रैक्टर में बैठा लिया। अचानक ब्रेक लगाकर नीचे गिरा दिया। जिससे कल्टीवेटर में फंसकर वह जख्मी हो गया। उसकी मौत हो गई। उसने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। बदौसा थानाध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed