{"_id":"5e84ba9a8ebc3e78b62300f6","slug":"teenager-hanging-on-a-scarf-banda-news-knp5532667197","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुपट्टे पर फांसी में झूल गई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुपट्टे पर फांसी में झूल गई किशोरी
विज्ञापन
बांदा। किशोरी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अन्य घटना में युवती ने रस्सी से गले में फंदा कस लिया। मौके पर ही मौत हो गई। उधर, अन्य घटनाओं में युवती और दो युवकों ने जान देने का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव में सोना (15) पुत्री कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने मंगलवार को शाम घर में दुपट्टे से फांसी लगा ली। खेत से लौटे परिजनों ने शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। खुरहंड चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि घरेलू बात पर सगे दो भाइयों के बीच विवाद होने लगा। बीच-बचाव में सोना से भी झगड़ा हो गया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतका सिलाई करती थी।
एक अन्य घटना में भदांव (कमासिन) गांव में उर्मिला (19) पत्नी चंद्रभवन ने मंगलवार को शाम घर में रस्सी से फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी। परिजन खेत में थे। आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। उधर, खुरहंड गांव में प्रवेश (20) पुत्र रमजोर ने मंगलवार को दोपहर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने फंदा काटकर उसे अस्पताल पहुंचाया। अन्य घटनाओं में शहर के परशुराम तालाब में अनीता (27) और कोतवाली देहात क्षेत्र के पचनेही गांव में शिवपूजन (22) ने अपने-अपने घरों में जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की वजह घरेलू कलह बताई गई।