फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager dies by hanging himself

किशोरी ने फंदे से लटककर जान दी

Thu, 12 Nov 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies by hanging himself
खप्टिहा कलां। जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा में गुरुवार को सुबह लगभग 7 बजे रामबाबू की 17 वर्षीय पुत्री सीमा ने घर से कुछ दूर डेरा में लगे जामुन के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मां ममता ने पुलिस को बताया कि सीमा के पिता अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। बुधवार की शाम सीमा दीपावली की तैयारी के लिए घर की चूने से पुताई कर रही थी। चूने की वजह से उसका हाथ कट गया था। तेज दर्द था।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह डॉक्टर को दिखाने की बात कही, लेकिन वह भूल गई और सीमा को डॉक्टर के यहां ले जाने की बजाय खेत में चली गई थी। इसी से क्षुब्ध थी। हालांकि वह आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बता सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, दो डाक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed