फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager died by drowning in a pit

Banda News: गड्ढे में डूबकर किशोर की मौत

Sun, 09 Jul 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 09 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager died by drowning in a pit
बांदा। खेत में भैंस चराने गए किशोर की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। किशोर कक्षा छह में पढ़ता था।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के कंचनडेरा शाहपुर गांव निवासी संदीप यादव (12) शुक्रवार की शाम चार बजे के करीब अपनी मां फूलकुमारी के साथ मवेशी चराने खेत गया था। वहां उसकी भैंस खेत में स्थित पानी से भरे गहरे गड्ढे में उतर गई। भैंस को निकालने के लिए वह भी गड्ढे में उतर पड़ा। जिससे गहराई अधिक होने पर वह पानी में डूब गया। घटना की जानकारी पर उसके चचेरे भाई महेश ने उसे पानी से बाहर निकाला और सीएचसी बबेरू ले गए।

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा संतोष ने बताया कि इकलौता पुत्र था। एक बहन है। पिता सुरेश यादव मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed