फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager died by drowning in a farm pond

Banda News: खेत में बने तालाब में डूबकर किशोर की मौत

Sat, 27 May 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 27 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Teenager died by drowning in a farm pond
बांदा। बकरी चराने गए किशोर की खेत में बने तालाब में डूबकर मौत हो गई। साथियों के साथ नहाते समय हादसा हुआ। साथियों की सूचना पर परिजन व ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के सेमरिया मिरदहा गांव निवासी शनि (16) गुरुवार की शाम साथियों करन और अर्जुन के साथ खेतों में बकरी चराने गया था। तेज गर्मी से तीनों सोनू सिंह के खेत में बने 30 फीट गहरे तालाब में नहाने लगे। तभी पैर फिसलने से शनि गहराई में जाकर डूब गया। ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। तब तक पिता राजकुमार पहुंचा और उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

जिंदा होने की आस में परिजन जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि मृतक तीन भाई और दो बहनों में चौथे नंबर का था। एक बहन रानू ने आठ माह पहले अपनी ससुराल में फंदा लगाकर जान दी थी। अतर्रा थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि किशोर की तालाब में डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed