फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager commits suicide by hanging himself in an abandoned house

Banda News: सूने घर में किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 08 Jul 2024 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 08 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide by hanging himself in an abandoned house
बांदा। सूने घर में किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। मां और भाई रिश्तेदारी में गए हुए थे। सोमवार को सुबह जब मां लौटी तो दरवाजा नहीं खुलने पर उसने पड़ोसियों और पुलिस को बुलाया। तब पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के सरस्वाह गांव निवासी तरुण (16) ने रविवार की रात किसी समय दुप्पटे से छप्पर की मयारी से फंदा लगा लिया। सोमवार को सुबह उसकी मां लीला रिश्तेदारी से लौटी तो जानकारी हो सकी। भाई प्रदीप ने बताया कि रविवार की शाम चार बजे वह व उसकी मां दोनों रिश्तेदारी में एक गमी में खेरवा मसुरी गांव गए थे।
विज्ञापन

घर में तरुण अकेला था। रात में किसी समय उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने किस कारण यह आत्मघाती कदम उठाया उसे नहीं पता। बताया कि पिता स्व. जवाहरी ने वर्ष 2020 में आग लगाकर जान दे दी थी। वह दुष्कर्म के आरोपी थे। जेल से छूटकर आए थे। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed