फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenage girl's sister accuses two youths of rape

Banda News: किशोरी की बहन ने लगाया दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप

Wed, 11 Mar 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 11 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl's sister accuses two youths of rape
बांदा। कुएं में कूदकर जान देने वाली किशोरी की बहन ने गिरवां थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन के साथ गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत जब पड़ोसियों ने उसके पिता से की तो लोक लाज के भय और ब्लैक मेलिंग से बचने के लिए उसने यह आत्मघाती कदम उठाया था। उसने थाने में दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की ।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गिरवां थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन ने 13 फरवरी की शाम मोहल्ले की एक महिला ने उसके घर में शिकायत की थी कि उसकी बहन की गलत संगत हो रही है। मंदिर के पास दो युवक उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके पिता मानसिक रूप से कमजोर है। जब यह बात उसकी बहन ने सुनी तो लोकलाज के भय और ब्लैक मेलिंग से बचने के लिए उसने घर के पास स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

बहन का कहना है कि दोनों लड़कों के मोबाइल नंबर से कॉल डिटेल निकाली जा सकती है। इसके लिए दोनों युवक दोषी है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। घटना के संबंध में गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होना पुष्ट हुआ था। पिता ने उस समय कोई आरोप नहीं लगाया था। अब उसकी बहन अगर ऐसा आरोप लगा रही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed