फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tears spilled by devotees during the immersion of Durga idol

दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन में भक्तों के छलके आंसू

Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tears spilled by devotees during the immersion of Durga idol
Tears spilled by devotees during the immersion of Durga idol - फोटो : BANDA
नरैनी/बदौसा। करतल कस्बा सहित आसपास के गांवों की देवी प्रतिमाओं का रविवार को बागै नदी (रेहुंची) घाट पर नम आंखों से विसर्जन किया गया। करीब दो दर्जन से अधिक पंडालों में देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। सजे-धजे विमानों में विराजमान देवी प्रतिमाओं को श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नदी घाट पहुंचे।
विज्ञापन

जय अंबे उद्घोष के साथ प्रतिमा का विजर्सन किया। सुरक्षा के लिहाज से भारी सुरक्षा बल लगाया गया था। इसके साथ ही कस्बे में विजयदशमी का भी पर्व मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर दशहरे की बधाई दी। रामलीला मैदान परिसर में श्रीराम-रावण युद्ध हुआ। रावण वध के पश्चात प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बदौसा सहित दुबरिया, बरछा (ब) की देवी प्रतिमाओं का बागै नदी घाट पर विसर्जन किया गया। सुबह हवन-पूजन के बाद विमानों पर विराजमान देवी प्रतिमाएं शास्त्री ग्राउंड में एकत्र हुईं। पूजा कमेटी के सहयोग से टोकन सिस्टम के तहत एक-एक प्रतिमाओं को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवी प्रतिमाएं फतेहगंज चौराहा, रामजानकी मंदिर होते हुए घाट पहुंची। पूरे मार्ग में देवी भक्तनाचते और अबीर-गुलाल उड़ाते रहे। नम आंखों से मूर्तियां विसर्जित कीं। थानाध्यक्ष अकरम, अतर्रा थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह, फतेहगंज थानाध्यक्ष कृष्णदेव तिवारी और प्रशासन और पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ उपस्थित रहे।

Tears spilled by devotees during the immersion of Durga idol

Tears spilled by devotees during the immersion of Durga idol- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed