फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tearing pages written on the board answered questions

परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू, बोर्ड पर प्रश्न लिखे पन्ने फाड़ उत्तर दिए

Wed, 11 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 11 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Tearing pages written on the board answered questions

परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार को भारी अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुईं। छात्र-छात्राओं को न प्रश्न पत्र मिले और न कापियां नसीब हुईं। ब्लैक बोर्ड पर लिखे गए सवालों के उत्तर बच्चों ने अपनी कापियों से फाड़े गए पन्नों पर लिखे।

विज्ञापन


दो घंटे की परीक्षा महज चंद मिनटों में निपट गई। परिषदीय स्कूलों में भी इस वर्ष पहली बार नए सत्र की शुरुआत अप्रैल से हो रही है इसीलिए परीक्षाएं मार्च के पहले पखवारे में ही कराई जा रही हैं। शासन ने 11 मार्च से 20 मार्च तक परीक्षाएं कराकर 25 मार्च तक रिजल्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


बुधवार को पहले दिन कक्षा एक से पांचवीं तक के करीब 1.90 लाख तथा जूनियर में कक्षा 6 से 8वीं तक के  80 हजार बच्चों ने वार्षिक परीक्षा दी। पांचवीं के बच्चों को हिंदी विषय के 20 प्रश्न उन्हीं की कापी में लिख दिए गए। बच्चों को घर से उत्तर पुस्तिकाएं बनाकर लाने को गया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने बताया कि हिंदी की कापियों से छह-छह पेज फाड़कर लाए हैं। इन्हीं में उत्तर लिखा जा रहा है। कक्षा 6 व 7 की छात्राओं के लिए ब्लैक बोर्ड में टीचर प्रश्न लिखती गईं और छात्राएं अपनी कापियों से फाड़े गए पेज पर उत्तर लिखती रहीं।


उधर, बीएसए डॉ.सत्यनारायण ने बताया, परीक्षा के लिए शासन से बजट नहीं मिला है। टीचरों से प्रश्नपत्र छपवाने को कहा गया था। परीक्षाओं की निगरानी की जा रही है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed