{"_id":"5eee527b8ebc3e43171ddd25","slug":"team-from-lucknow-visited-bhanwarpur-banda-news-knp566664319","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से आई टीम ने लिया भंवरपुर का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से आई टीम ने लिया भंवरपुर का जायजा
विज्ञापन
बांदा। लखनऊ से आए प्रदेश के ग्राम विकास विभाग की दो सदस्यीय टीम ने शनिवार को नरैनी क्षेत्र के भंवरपुर गांव में मनरेगा से मजदूरों द्वारा खोदे जा रहे घरार नाला/ नदी का निरीक्षण किया। संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टीमेट तैयार कराकर नाले को नदी स्वरूप दिया जाए।
ग्राम्य विकास विभाग के मुख्य अभियंताओं ने निरीक्षण के दौरान वहां काम कर रहे मजदूरों से बातचीत की। गांव के व प्रवासी मजदूरों ने बताया कि यह धरार नदी है जो रख-रखाव के अभाव में पटकर नाला बन कर सूख गई। जल धारा ठप हो गई। मुख्य अभियंताओं ने टीम के अधिकारियों मौके पर मौजूद ने सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा को निर्देश दिए कि स्टीमेट तैयार कराकर नाले को नदी का रूप दिया जाए।
सीडीओ ने बताया कि नाला सफाई में लगे मजदूरों को मनरेगा से मजदूरी दी जा रही हैं। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी सहित समाजसेवी राजाभइया आदि मौजूद रहे। संवाद