फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teachers wandering in school allotment after counselling.

Banda News: काउंसलिंग के बाद स्कूल आवंटन को भटक रहे शिक्षक

Tue, 02 Jan 2024 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Teachers wandering in school allotment after counselling.
बांदा। 12,460 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत नियुक्ति के बाद शिक्षक अब स्कूल आवंटन के लिए भटक रहे है। विभाग का कहना है कि बेवसाइट न चलने से स्कूलों का आवंटन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में विशिष्ट बीटीसी अभ्यर्थियों के लिए 12,460 सहायक अध्यापक भर्ती निकली थी। बेसिक शिक्षा विभाग ने 233 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शुरू की। 95 लोगों की काउंसलिंग पूरी होने के बाद शासन ने यह कहकर काउंसलिंग में रोक लगा दी कि उन्हें जनपद से विशिष्ट बीटीसी की हो उसी को काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। इससे करीब 136 लोग काउंसलिंग से बाहर हो गए। कोर्ट के आदेश पर इन अभ्यर्थियों की दोबारा काउंसलिंग शुरू की गई है। लेकिन इनमें अभी तक 107 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई है। दो दिन से स्कूलों का आवंटन न होने से आवेदक कडाके की सर्दी में इधर से उधर भटक रहे है। बेसिक शिक्षाधिकारी प्रिंसी मौर्य का कहना है कि स्कूल का आवंटन ऑनलाइन किया जाना है। शासन की बेवसाइट न चलने से यह दिक्कत आ रही है। बेवसाइट चलते ही स्कूलों का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-----

31 अभ्यार्थी काउंसलिंग से बाहर

दूरस्थ बीटीसी के 20 व कई जनपदों से आवेदन करने वाले 11 यानि 31 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग नहीं की जा रही है। बेसिक शिक्षाधिकारी का कहना है कि शासन ने फिलहाल इनकी काउंसलिंग पर रोक लगा दी है। आगे कोई आदेश आता है तो कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों को शासन के आदेश से अवगत करा दिया गया है। 107 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई है जिन्हें जल्द स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed