Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teachers dispel the darkness of life with the light of knowledge.

Banda News: शिक्षक ज्ञान के प्रकाश से जीवन का अंधकार करते हैं दूर

Sat, 06 Sep 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 06 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teachers dispel the darkness of life with the light of knowledge.
फोटो 20 - राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में मौजूद निदेशक सहित छात्र-छात्रा
अतर्रा/बबेरू। देश के दूसरे राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शुक्रवार को शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

कस्बे के संत विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रबंधक अनिल मिश्रा और प्रधानाचार्य अंजनी मिश्रा की अगुवाई में कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं नटखट बचपन प्ले स्कूल में निदेशक राकेश गुप्ता, लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक सूर्यभान त्रिवेदी, तुलसी फ्लावर गार्डन स्कूल में प्रधानाचार्य जुगल सोनी, सरस्वती इंटर कॉलेज में प्रबंधक आशीष पांडेय, हिंदू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह, पीजी कॉलेज में प्राचार्य गणेश शुक्ला तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक प्रो. एस.पी. शुक्ला और कुलसचिव डॉ. आशुतोष तिवारी समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को सम्मानित करके शिक्षक दिवस मनाया।
विज्ञापन

बबेरू क्षेत्र में जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य श्याम मनोहर राव, महर्षि कन्या इंटर कॉलेज में सीमा श्रीवास्तव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में तारा शर्मा, स्व हरी प्रसाद सिंगरौर आवासीय विद्यालय में गजेंद्र सिंह ने शिक्षक के महत्व की जानकारी दी। कहा कि शिक्षक ज्ञान के प्रकाश हैं, जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करते हैं। उनके मार्गदर्शन से छात्र अपने भविष्य को बेहतर दिशा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed