फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teacher Rashmi Tiwari tops in e content competition

Banda News: ई कंटेंट प्रतियोगिता में शिक्षिका रश्मि तिवारी अव्वल

Tue, 07 Mar 2023 07:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:33 AM IST
विज्ञापन
Teacher Rashmi Tiwari tops in e content competition
बांदा। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान बांदा में ई कंटेट विकास प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सभी ब्लाॅकों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्य रामपाल सिंह ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों की गुणवत्ता संवर्धन है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने ई कंटेंट विषय पर अपने-अपने प्रजेंटेशन दिए। महुआ ब्लॉक के गिरवां कंपोजिट उच्च प्राथमिक स्कूल की सहायक अध्यापक रश्मि तिवारी को पहला स्थान मिला। आयोजन में सहयोग प्रवक्ता गुरुराज सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसी वर्ष चार फरवरी को रश्मि तिवारी को निपुण लक्ष्य में लखनऊ में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद द्वारा एडूलीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed