फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teacher dies after falling as bike hits pothole

Banda News: सड़क के गड्ढे में उछली बाइक, गिरने से शिक्षिका की मौत

Mon, 31 Aug 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 31 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Teacher dies after falling as bike hits pothole
बांदा/तिंदवारी। रक्षाबंधन पर मायके में भाइयों को राखी बांधकर पति के साथ लौट रहीं शिक्षिका की सड़क के गड्ढे में बाइक उछलने से मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के पास बांदा-अतर्रा मार्ग पर शनिवार देर शाम हुआ। गंभीर हालत में पति उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सड़क पर गिरने से शिक्षिका को काफी चोट आई थी।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के भिडौरा गांव निवासी शिवप्रसाद ने बताया कि शनिवार को वह पत्नी मीरा देवी (46) के साथ रक्षाबंधन पर अतर्रा के नगनेधी गांव स्थित ससुराल गए थे। वहां मीरा देवी ने भाइयों को राखी बांधी। इसके बाद दोनों बाइक से शाम करीब सात बजे बांदा लौट रहे थे।
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय के पास बांदा-अतर्रा मार्ग पर सड़क में बने गड्ढे में बाइक उछल गई। इससे पीछे बैठीं मीरा देवी उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरीं। पति ने उन्हें तत्काल रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवप्रसाद तिंदवारी के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। मीरा देवी बांदा शहर के गूलर नाका स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका थीं। दोनों बांदा के गायत्री नगर में मकान बनवाकर रह रहे थे। उनके तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि सड़क के गड्ढे में बाइक उछलने से हादसा हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हादसे की खबर से शिक्षकों में शोक की लहर है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरबंस, जिला प्रचार मंत्री राजेंद्र नाथ और शिक्षक अवनीश कुमार ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed