फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teach those who make false promises

झूठे वादे कर सत्ता में आने वालों को सबक सिखाएं

Fri, 12 Oct 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 12 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teach those who make false promises
कार्यक्रम को संबोधित करते राष्ट्रीय महासचिव रामसनेही उमरे। - फोटो : अमर उजाला

जन अधिकारी पार्टी ने संविधान बचाओ और लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम में ताकत दिखाई। गुरुवार को प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय महासचिव रामसनेही उमरे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से संविधान की मंशा खतरे में है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से मध्यम वर्ग और गरीब तबका सर्वाधिक प्रभावित है।

विज्ञापन


मंडल प्रभारी गया प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सरकार अन्ना मवेशियों पर रोक लगाने में अक्षम है। झूठे वादे कर सत्ता हासिल करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। राष्ट्रीय महासचिव ने प्रेमा कुशवाहा को महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष व उर्मिला कुशवाहा को महासचिव घोषित किया। पूर्व राज्यमंत्री धनीराम बलिदानी, मंडल प्रभारी रविकांत कुशवाहा, मुन्नल हुसैन (जमवारा), शंकरलाल वर्मा, चुन्ना प्रसाद प्रजापति, शिवशरण निषाद, रामसागर कुशवाहा, माता प्रसाद वाल्मीकि, अच्छेलाल निषाद, इकबाल हुसैन आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed