फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Taunting the bride for giving less dowry, her in-laws locked her in the cattle shed

Banda News: दोस्त के घर में किया दुष्कर्म, विरोध पर युवती को ओवरब्रिज से फेंका

Mon, 12 Aug 2024 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Taunting the bride for giving less dowry, her in-laws locked her in the cattle shed
बांदा। नाना के घर आई युवती से मोहल्ले के एक युवक ने दोस्त के घर में दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध कर मां से बताने की बात कही तो उसे ओवरब्रिज से नीचे फेंक दिया। इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मां की तहरीर पर आरोपी और उसके मित्र के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती मां के साथ बांदा शहर के मोहल्ले में नाना के घर में 15 दिन पहले रहने आई थी। मोहल्ले में ही नरैनी कस्बे का 20 वर्षीय छोटू वर्मा उर्फ सलमान भी रहता था। वह युवती से परिचित था। रविवार की रात युवती को बहला अपने साथ ई रिक्शे से दोस्त के घर बाबूलाल चौराहा ले गया। वहां दोस्त 21 वर्षीय सुशील वर्मा के कमरे में युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

वह युवती को सोमवार की सुबह घर छोड़ने आ रहा था। कालूकुआं ओवरब्रिज पर युवती की आरोपी से कहासुनी हो गई। इस पर आरोपी छाेटू उर्फ सलमान ने उसे ओवरब्रिज से धक्का देकर नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पैर में चोट आई है। उधर, मां की तहरीर पर दुष्कर्म के आरोपी छोटू वर्मा व उसके दोस्त सुशील वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



ओवरब्रिज से युवती के गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती ने अपने पूर्व परिचित पर दोस्त के घर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। युवती का इलाज कराया जा रहा है। -अंकुर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed