फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Take care of cleanliness at the fair site: SDM

मेला स्थल पर रखें सफाई का ध्यान: एसडीएम

Tue, 05 Dec 2023 09:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 05 Dec 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
Take care of cleanliness at the fair site: SDM
बबेरू। मौनीबाबा धाम में प्रति वर्ष की भांति आगामी 15, 16, 17 दिसंबर को आयोजित होने वाले विशाल भंडारा एवं मेला प्रदर्शनी की तैयारियों का एसडीएम ने निरीक्षण किया। स्पष्ट निर्देश दिए कि मेला परिसर में सफाई व्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन


पौराणिक मौनीबाबा महोत्सव की तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। यहां साफ सफाई के लिए विभिन्न ब्लॉकों के 108 सफाई कर्मी लगे हुए हैं। जो भंडारा स्थल, मेला मैदान, मधुबन तथा पर्यटन परिसर को साफ करने में लगे हुए हैं। वही पेयजल आपूर्ति हेतु मेला मैदान में अतिरिक्त पाइप लाइन डालकर स्टैंड पोस्ट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शौचालयों की साफ सफाई,रंगाई पुताई सहित उनमें पानी सप्लाई की व्यवस्था की गई है। विद्युत विभाग द्वारा सभी जगह प्रकाश व्यवस्था देने के लिए लाइटें लगाई जा रही हैं। वही 15 नए पोल लगाकर विद्युत लाइन खींची गई है। सोमवार को मेला प्रभारी एसडीएम बबेरू नमन मेहता ने को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मेला व भंडारा स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने आश्रम से मेला मैदान को जाने वाले ध्वस्त मुख्य मार्ग को शीघ्र बनवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा महिला प्रवेश द्वार के सामने मैदान को मिट्टी डालकर चौड़ा करने को कहा। उन्होंने पेयजल के साथ-साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीओ विनोद कुमार , कोतवाल पंकज सिह प्रधान, साकिर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed