{"_id":"60c3a8718ebc3e8de265529a","slug":"swasth-adikari-ka-sav-mila-banda-news-knp6336273169","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में स्वास्थ्य अधिकारी का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में स्वास्थ्य अधिकारी का शव मिला
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की मौत हो गई। पुलिस सड़क हादसा मान रही, जबकि मृतक के कांस्टेबल पिता साजिश के तहत हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक सीएचओ मूलरूप रूप से कानपुर के विश्व बैंक (बर्रा) के रहने वाले थे और बिसंडा पीएचसी में कार्यरत थे।
बिसंडा पीएचसी में सीएचओ पद पर कार्यरत मनोज सचान के बेटे आकाश सचान (27) का बृहस्पतिवार को सुबह बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमवां गांव के पास सड़क किनारे खंती में शव पड़ा मिला। वहीं नजदीक में पड़ी बाइक के नंबर के जरिए पुलिस ने शिनाख्त की और बाइक स्वामी/मृतक के पिता को फोन कर घटना की जानकारी देकर शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के आने पर पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पिता व इटावा में तैनात कांस्टेबल मनोज सचान ने बताया कि घटनास्थल को देखकर सड़क हादसा कम साजिश ज्यादा लग रही है। कहा कि आकाश की कोविड-19 में ड्यूटी थी। बताया जा रहा कि 9 जून को किसी मरीज ने फोन पर दवा की जरूरत बताई थी। वह अकेले बाइक पर मरीज को दवा पहुंचाने के लिए अमवां गांव गए थे।
अगले दिन बृहस्पतिवार (10 जून) को उसकी मौत की सूचना मिली। वह बिसंडा में किराये का घर लेकर अपने चाचा इंद्रजीत सचान के साथ रहते थे। पिता के मुताबिक पुत्र आकाश पूर्व में हैलट व उर्सला अस्पतालों में संविदा पर सेवारत थे। करीब सवा साल पूर्व स्थायी नियुक्ति होने पर बांदा में तैनाती मिली। बताया कि आकाश की पत्नी पारुल कानपुर में रहकर बी-फार्मा कर रही हैं। उसके चार साल का एक पुत्र है। थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना में मौत प्रतीत हो रही है। अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।