फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Swadeshi Fair victim of weak preparation, no publicity - Business

Banda News: स्वदेशी मेला कमजोर तैयारी का शिकार, न प्रचार- व्यापार

Tue, 14 Oct 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 14 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi Fair victim of weak preparation, no publicity - Business
फोटो- 15 स्वदेशी मेला में लगी स्टाल, ग्राहक न पहुंचने से पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : samvad
बांदा। पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में लगे स्वदेशी मेले की मंशा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की थी, लेकिन यह आयोजन प्रशासन की कमजोर तैयारी और अधूरी योजना का शिकार होता नजर आ रहा है। जिले में निर्मित स्वदेशी उत्पादों को मंच देने के बजाय, शहर के फुटपाथ पर व्यापार करने वालों को मेला स्थल के भीतर स्टाल देकर बैठा दिया गया है।
विज्ञापन

फुटपाथी व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन के दबाव में उन्हें जबरन मेला परिसर में बैठाया गया है। जबकि वे पहले अपने पुराने स्थानों पर बेहतर कमाई कर रहे थे। फोटो न प्रकाशित करने के आग्रह पर एक दुकानदार ने बताया कि फुटपाथ पर ग्राहक सीधे आते थे और बिक्री होती थी, लेकिन मेले में लोग आते हैं, घूमते हैं और बिना कुछ खरीदे वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन

खर्चा बढ़ा है लेकिन कमाई नहीं हो रही व्यापारियों का यह भी कहना है कि यदि प्रशासन मेले का प्रचार-प्रसार समय रहते करता तो शायद कुछ बिक्री की उम्मीद की जा सकती थी। न तो सोशल मीडिया पर अभियान चला, न ही शहर में कहीं बैनर या होर्डिंग दिखाई दिए। ऐसे में आम जनता को मेला लगने की जानकारी तक नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे आयोजन से स्पष्ट है कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की मूल भावना को किनारे रखकर खानापूर्ति की गई। न तो स्थानीय उत्पादकों को प्रमुखता दी गई और न ही ग्राहकों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित की गई। प्रशासन की इस लापरवाही ने न सिर्फ व्यापारियों को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि सरकार की योजनाओं को भी कमजोर करने का काम किया है। यह आयोजन सरकार को भ्रमित करने और आंकड़ों की बाजीगरी करने तक सीमित दिखाई दे रहा है।

वर्जन
स्वदेशी मेले में जिले के कई उत्पाद के स्टाल लगे हैं। जिसमें से एक शजर और गोबर से निर्मित होने वाली वस्तुओं की स्टाल भी हैं। अतिक्रमण के कारण हटाए गए कुछ व्यापारियों को जरूर स्टाल दिए गए हैं, ताकि वह व्यापार कर सकें। क्योंकि वह भी तो स्वदेशी माल ही बेच रहे हैं।
- गुरुदेव, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article