फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Summer special train from Subedarganj to Mumbai from Thursday

Banda News: सुबेदारगंज से मुम्बई के लिए गुरूवार से समर स्पेशल ट्रेन

Tue, 16 Apr 2024 03:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Summer special train from Subedarganj to Mumbai from Thursday
बांदा। जबलपुर-हरिद्वार के साथ ही एक और सुबेदारगंज से लोकमान्य तिलक तक समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। जो मुख्यालय से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे झांसी के मुख्य जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल गुरुवार को सुबेदारगंज से ट्रेन संख्या 04115 लोकमान्य तिलक के लए दोपहर 11:15 बजे चलेगी। 12:40 बजे फतेहपुर, 2:10 कानपुर सेंट्रल, 3:50 बजे भरूआ सुमेरपुर, 4:10 बजे रागौल और शाम 5:15 बजे बांदा आएगी। यहां से चित्रकूट के रास्ते सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक होते हुए 4:15 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।


यहीं ट्रेन नंबर 04116 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 19 अप्रैल को सुबेदारगंज के लिए शुक्रवार की रात्रि 8:15 बजे से प्रस्थान करेंगी। इन्हीं स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शनिवार को शाम 4:05 मिनट पर जबलपुर, कटनी, सतना होते हुए रात्रि 9:35 बजे चित्रकूट व 11:05 मिनट पर बांदा आएगी। 11:42 रागौल, 12:05 भरूआसुमेरपुर, 2:10 बजे कानपुर व फतेहपुर होते हुए रविवार की सुबह 5:10 बजे सुबेदारगंज पहुंचेगी। ट्रेन में 21 बोगी होगी। स्टेशन प्रबंधक कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि यह साप्ताहिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed